आगरालीक्स.. आगरा में शीतलहर और कडाके की सर्दी में स्कूलों की दो दिन की छुटटी, एडीएम सिटी आगरा डॉ प्रभाकांत अवस्थी ने आदेश जारी किए हैं कि शीतलहर को देखते हुए आगरा के सभी नर्सरी से 12 वीं कक्षा तक के स्कूलों की 20 दिसंबर तक की छुटटी कर दी गई है।

आगरा में बुधवार सुबह से शीतलहर चल रही है, धूप निकलने के बाद भी लोगों की कंपकंपी छूट रही है। दोपहर में भी लोग सर्दी में ठिठुरते रहे। कई जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूलों की छुटटी कर दी है लेकिन आगरा में छुटटी नहीं की गई है। आगरा में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9. 2 डिग्री रहा और अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री रहा।
प्रदेश के स्कूलों में 2 दिन की छुटटी
उत्तर प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए सरकारी, कान्वेंट और मिशनरी स्कूलों की 20दिसंबर तक की छुटटी कर दी गई है। नर्सरी से लेकर कक्षा 12 तक सभी स्कूल दो दिन बंद रहेंगे।
आंबेडकर विवि में भी दो दिन की छुटटी
आंबेडकर विवि, आगरा के पीआरओ डॉ गिरजा शंकर शर्मा ने बताया कि शीतलहर के चलते विवि में 20 दिसंबर तक की छुटटी कर दी गई है।
है।
