
शुक्रवार को दोपहर एक बजे एक वैन मेहताब बाग पर आकर रुकी, उसमें दो युवक और उनके साथ एक डिग्री कॉलेज की ड्रेस में चार छात्राएं थी। पार्क में मौज मस्ती करने के बाद दोपहर दो बजे वैन में आकर बैठ गए। काफी देर तक वैन के खड़े रहने पर आसपास के लोगों को शक हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक अश्लील हरकत कर रहे थे। वह बीयर भी पी रहे थे। वैन में युवकों और छात्राओं को आपत्तिजनक स्थिति में देखर लोगों ने उन्हें टोका तो युवकों ने कार के अंदर से बोतल फेंकना शुरू कर दिया। इस पर लोग भड़क गए। उन्होंने वैन को घेर लिया। इसके बाद हंगामा काटना शुरू कर दिया।
क्लास बंक कर युवकों के साथ आई छात्राएं
पुलिस ने बताया कि छात्राएं सदर और शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली हैं। उनके परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। वे क्लास बंक करके दोस्तों के साथ आईं थीं। एक युवक के पिता सीआरपीएफ में दरोगा हैं। उसने थाने पर आकर हंगामा भी किया। थाने आने पर छात्राएं रोने लगी। उनका कहना था कि वे पार्क में घूमने आईं थीं। उनकी कोई गलती नहीं है। उनके घरवालों को नहीं बुलाया जाए। पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। थाने आए छात्राओं के परिवारीजन भी काफी शर्मिंदा हुए।
Leave a comment