आगरालीक्स …आगरा के एक कॉलेज संचालक का शिक्षिका के साथ आपत्ति जनक वीडियो वायरल हुआ है, कई ग्रुप पर यह वीडियो चल रहा है, इसमें कॉलेज संचालक का नाम भी दिया गया है। वीडियो और कॉलेज संचालक को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
रविवार को व्हाटस एप ग्रुप पर एक वीडियो वायरल हुआ है, यह वीडियो स्कूल का है, इसमें कॉलेज संचालक खडा हुआ है, उसके कमरे में एक युवती आती है यह शिक्षिका बताई जा रही है। कॉलेज संचालक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है, जो वीडियो वायरल हुआ है वह भी सीसीटीवी से बनाया गया है। वीडियो में कुछ देर के लिए कॉलेज संचालक और शिक्षिका आपत्तिजनक स्थिति में है, लेकिन उन्हें कमरे में सीसीटीवी लगे होने का अहसास होने के बाद वे दोनों की कमरे से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
चर्चा का विषय
यह वीडियो स्कूल संचालकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो आगरा के ही एक कॉलेज के संचालक का होने का दावा किया जा रहा है, यह सही है या गलत, इस बारे में किसी को नहीं पता है और कोई बोलने को भी तैयार नहीं है। कई ग्रुप में यह वीडियो वायरल हो रहा है।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment