आगरालीक्स …आगरा की पॉश कॉलोनी की कोठी में भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती चली गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए, सूचना पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए, करीब डेढ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
कमला नगर में पानी की टंकी चौराहा स्थित विजय कुमार गोयल के घर में सोमवार सुबह 9:00 बजे के करीब धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाना शुरू कर दिया। दमकल विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Leave a comment