आगरालीक्स.. आगरा के शॉपिंग मॉलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना की जांच की, सात में कोरोना की पुष्टि हुई है।
जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. यूबी सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे फोकस सैंपलिंग अभियान के तहत मंगलवार को शहर के चौदह शॉपिंग मॉल्स में कार्यरत कर्मचारियों के 470 एंटीजन टेस्ट और 430 आरटीपीसीआर टेस्ट किये गये। इनमें से सात लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला पीपीएम समन्वयक कमल सिंह ने ने बताया कि कोविड-19 की जांच के साथ-साथ टीबी के 48 संदिग्ध की भी जांच की गई. उन्होंने बताया कि कोविड-19 के साथ क्षय रोग के संदिग्ध मरीजों की भी लगातार जांच की जा रही है। मंगलवार को शहर के मैक्स मॉल और बेस्ट प्राइस मॉल में से 83 कर्मचारियों के सैंपल लिये गये. चर्च रोड स्थित बिग बाजार में से 135 कर्मचारियों का सैंपल लिये गये, पैसिफिक और टीडीआई मॉल से 78 सैंपल लिये गये, साकेत मॉल से 231 सैंपल लिये गये,कॉसमॉस मॉल से 144 सैंपल लिये गये. विशाल मेगा मार्ट और शांति मॉल से भी सैंपल लिये गये.