आगरालीक्स …आगरा में कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 के लिए ‘क्वीन्स वेटन रिले‘ पहुंची, यहां खेलकूद मंत्री चेतन चौहान ने क्वीन्स वेटन रिले का स्वागत किया। आगरा किला से शिल्पग्राम और वहां से ताजमहल पहुंची। ताजमहल में खेलकूद मंत्री चेतन चौहान के साथ टीम के सदस्यों ने क्वींस वेटन रिले के साथ फोटो कराए।
04 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2018 तक गोलकोस्ट आस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले कामनवेल्थ गेम्स के लिए ‘‘क्वीन्स वेटन रिले‘‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ बुधवार सुबह दिल्ली में हुआ, क्वींस वेटन रिले दिल्ली से वाहन द्वारा सड़क मार्ग से चलकर सुबह डीएनडी रोड नोएडा पहुंची। नोएडा से सुबह मथुरा पहुंची, यहां स्वागत किया गया, यमुना एक्सप्रेस वे से होते हुए आगरा किला पहुंची।
रिले का किया गया स्वागत
आगरा किला से दोपहर एक बजे क्वीन्स वेटन रिले शिल्पग्राम पहुंची, यहां खेलकूद मंत्री चेतन चौहान ने रिले का स्वागत किया, शहर के कई संगठन क्वींस वेटन रिले को लेकर ताज खेमा तक पहुंचे, यहां ताजमहल के साए में क्वींस वेटन रिले के साथ फोटो कराए। यहां से क्वींस वेटन रिले को लेकर ताजमहल पहुंचे।
सफेद हाथी नहीं करने हैं खडे
खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि जो स्टेडियम सैफई में बना है वह आगरा में बनता तो खेल को बढावा मिलता। उन्होंने आगरा में इंटरनेशनल स्टेडियम के सवाल पर कहा कि सफेद हाथी खडे नहीं करने हैं, प्लानिंग के बाद ही स्टेडियम बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि योग और स्वच्छता अभियान की तरह ही यूपी में खेलों को बढावा दिया जाएगा।