आगरालीक्स…चैम्पियंस ट्राफी के फाइनल में टीम इंडिया. भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर लिया विश्व कप की हार का बदला..आगरा में जमकर चल रहे पटाखे
दुबई में खेले जा रहे चैम्पियंस ट्राफी के पहले सेमीफाइनल में भारत ने आस्ट्रेलिया को 4 विकेट से शिकस्त देकर शान से फाइनल में प्रवेश किया है. आस्ट्रेलिया द्वारा पहले खेलते हुए भारत को 265 रन का टारगेट दिया था जिसे भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली के 84, श्रेयस अयर के 45 रन, केएल राहुल के नाबाद 42 रन और हार्दिक पांडया की 3 छक्कों के साथ खेली गई 28 रनों तेज तर्रार रनों की पारी से भारत ने 4 विकेट शेष रहते यह लक्ष्य हासिल कर लिया. फाइनल अब दुबई में खेला जाएगा और भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे फाइनल के विजेता से 9 मार्च को होगा.
विश्व कप के फाइनल का लिया बदला
भारत ने इसी के साथ विश्व कप 2023 के फाइनल में आस्ट्रेलिया से मिली हार का बदला लिया है. विश्व कप 2023 के फाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब जीता था और करोड़ों भारतीयों का दिल टूटा था लेकिन इस जीत से भारत ने काफी हद तक बदला ले लिया है.
आगरा में जमकर चल रहे पटाखे
चैम्पियंस ट्राफी के सेमीफाइनल में भारत की जीत पर आगरा में जमकर पटाखे चले. मैच जीतने के बाद ही आकाश में आतिशबाजी दिखाई दीं.