आगरालीक्स…बधाई हो, हॉकी विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 5—3 से हराया. टीम इंडिया अगले राउंड में पहुंची, पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर
भारत के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक और खुशियों भरा वाला रहा. भारतीय हॉकी मेंस टीम ने हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान को अहम मुकाबले में 5—3 से हरा दिया है. इसी के साथ टीम इंडिया टूर्नामेंट के टॉप—8 राउंड में प्रवेश कर गई है. वहीं पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. मैच एम्सटेलवीन के वेगनर हॉकी स्टेडियम में खेला गया. भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने दो—दो गोल किए वहीं हार्दिक सिंह और सुखजीत सिंह ने एक एक गोल किया. पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहीद ने दो गोल किए. एक गोल सुफियान खान ने किया.
टीम इंडिया अगले राउंड में, पाकिस्तान बाहर
हॉकी विश्व कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें पूल डी में हैं. भारत ने पहला मुकाबला वेल्स से 3—1 से जीता था लेकिन इंग्लैंड से टीम इंडिया 1—4 से हार गई थी. टीम को आज बुधवार को खेले गए पाकिस्तान के खिलाफ मैच को हर हाल में जीतना या ड्रॉ खेलना था. टीम इंडिया ने यह मैच जीत लिया है और 6 अंक के साथ अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है. पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.