Thursday , 23 April 2026
Home बिगलीक्स Congress candidate Nazir & Agra College principal Narendra Singh booked in violation of model code of conduct in Agra
बिगलीक्स

Congress candidate Nazir & Agra College principal Narendra Singh booked in violation of model code of conduct in Agra

79

आगरालीक्स …आगरा के कारोबारी और कांग्रेस प्रत्याशी नजीर अहमद और आगरा कॉलेज के प्राचार्य नरेंद्र सिंह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। एडीएम प्रोटोकॉल की तहरीर पर थाना लोहामंडी में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को कांग्रेस नेता नजीर अहमद ने आगरा कॉलेज में प्रचार किया था और प्राचार्य नरेंद्र सिंह ने उनका स्वागत किया था। इसकी शिकायत भाजपा और एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा पर्यवेक्षक से ही गई थी। दोनों पक्षों के बयान सुनने के बाद कार्रवाई की गई है।

 आगरा से सपा कांग्रेस गठबंधन के दक्षिण सीट से प्रत्याशी नजीर अहमद गुरुवार 11 .30 बजे प्रचार करते हुए आगरा कॉलेज पहुंच गए। एबीवीपी कार्यकर्ता ललित शर्मा ने पर्यवेक्षक को दिए शिकायत पत्र में आरोप लगाए हैं कि कॉलेज के प्रचार्य नरेंद्र सिंह द्वारा उनका स्वागत किया गया। प्राचार्य कांग्रेस प्रत्यासी को पूरे प्रांगण में लेकर घूमे, कक्षाओं में ले गए और जनसंपर्क कराया। इसके बाद छात्रों को निर्देश दिया कि वे बाहर पहुंचे, इसके बाद कॉलेज परिसर में ही सभा भी की गई, जिसे कांग्रेस प्रत्याशी नजीर अहमद ने संबोधित किया।
रात को पर्यवेक्षक से की गई शिकायत
सुबह नजीर अहमद द्वारा कॉलेज में प्रचार्य किए जाने की जानकारी होने के बाद रात को एबीवीपी के कार्यकर्ता आगरा दक्षिण सीट के चुनाव पर्यवेक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंचे। उनके द्वारा जांच कराई जा रही है।
फोटो और वीडियो भी सौंपा गया
कांग्रेस प्रत्याशी नजीर अहमद की सभा के फोटो और वीडियो भी चुनाव पर्यवेक्षक को सौंपा गया है।

कॉलेज के शिक्षक हुए सक्रिय
आगरा कॉलेज में मनोज रावत के प्राचार्य पद से हटने के बाद कुर्सी को लेकर रार मच गई थी। सपा सरकार में नरेंद्र सिंह को प्राचार्य बना दिया गया। इसके बाद से कॉलेज के शिक्षकों में गुटबाजी चल रही है। कांग्रेस प्रत्याशी नजीर के आगरा कॉलेज में प्रचार करने की जानकारी होते ही विरोधी गुट के शिक्षक सक्रिय हो गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman Meets Tragic Death After Colliding with Crane at Raja Ki Mandi Crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राजा की मंडी चौराहे पर मेट्रो की क्रेन की चपेट...

बिगलीक्स

Agra Video News: Car catches fire on Church Road in Agra. Watch video…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चर्च रोड पर कार में लगी आग. वीडियो देखें

बिगलीक्स

Agra Weather: Heatwave Sweeps Through During the Day as Temperatures Hit 43 Degrees Celsius…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी ने किया बेहाल. 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के...

बिगलीक्स

Breaking: Tragic Accident at Raja Ki Mandi Crossing: Woman Riding Activa Dies After Being Hit by a Crane…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो…आगरा के राजा की मंडी क्रॉसिंग पर दर्दनाक एक्सीडेंट. क्रेन की...

error: Content is protected !!