आगरालीक्स ..आगरा में शहीद कौशल किशोर रावत के परिजनों से मिले राजबब्बर ने अपनी पार्टी के नेता नवजोत सिदृधू को कपिल शर्मा के शो से निकालने पर कहा कि यह व्यावसायिक मामला है, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता हूं, मुझे पता नहीं है कि सिदृधू ने क्या बयान दिया, उन्होंने पाकिस्तान को लेकर कोई बयान दिया है तो यह गलत है।
रविवार शाम को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजबब्बर कहरई पहुंचे, वे शहीद कौशल किशोर रावत के परिजनों से मिले, उनके बेटे अभिषेक से महासचिव ज्योतिरादित्य की फोन पर बात कराई, शहीद कौशल किशोर रावत के अंत्येष्टि स्थल पर पुष्प अर्पित किए।
पाकिस्तान से पनप रहा आतंक
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि पाकिस्तान से आतंक पनप रहा है, सरकार को कडा जवाब देना चाहिए, सरकार के साथ कांग्रेस सहित सभी दल हैं। उन्होंने कहा कि चार साल में सीमा पार से आतंकवाद बढा है और यह पाकिस्तान से हो रहा है।
सिदृधू पर बोले नो कमेंट
कांग्रेस नेता नवजोत सिदृधू ने बयान दिया था कि कोई देश गलत नहीं होता है, इसके बाद उन्हें कपिल शर्मा शो से हटाने की खबरें आने लगी, इस सवाल के जवाब पर राजबब्बर ने कहा कि ऐसा बयान दिया है तो यह गलत है लेकिन शो से बाहर करना, इसके बारे में पता नहीं है वैसे भी यह व्यावसायिक मामला है, इस पर क्या कमेंट किया जाए।