Friday , 5 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Constable Sonu Chaudhary murder case : 8 arrested, Sand Mafia, Tractor driver absconding #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Constable Sonu Chaudhary murder case : 8 arrested, Sand Mafia, Tractor driver absconding #agra

139

आगरालीक्स.. आगरा में खनन माफिया के गुर्गों द्वारा सिपाही को ट्रैक्चर के नीचे कुचलकर हत्या करने वाले आठ आरोपी अरेस्ट, खनन माफिया, पुलिस ने खेरागढ से चार और सैंया से तीन को अरेस्ट किया है।

यह है मामला
आगरा में आठ नवंबर की सुबह तीन बजे सैंया थाने में अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्राली राजस्थान से आगरा की तरफ आने की पुलिस को सूचना मिली, सैंया थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, कांस्टेबल सोनू कुमार चौधरी सहित पुलिस कर्मियों को लेकर गाडी से अवैध खनन के ट्रैक्टर रोकने के लिए निकले, पुलिस टीम को खेरागढ़ क्षेत्र के गांव सोन का बड़ा नगला की तरफ से ट्रैक्टर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस की गाड़ी से उतरकर सोनू ने ट्रैक्टर के रोकने के लिए डंडा दिखाया, चालक ने ट्रैक्टर सोनू के ऊपर चढ़ा दिया। फायरिंग करते हुए चालक साथ में चल रहे अन्य ट्रैक्टरों पर बैठकर भाग गया। स्थानीय लोग आ गए। उनकी मदद से साेनू को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। लेकिन तब तक मौत हो गई। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कई टीमें गठित की गई हैं।
एक साल पहले हुई शादी
सिपाही सोनू कुमार चौधरी अलीगढ़ के जट्टारी के रहने वाले हैं। वह वर्ष 2018 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उनके पिता नहीं है, छोटा भाई सेना में है, एक साल पहले ही सोनू की शादी हुई थी।
आगरा में बेखौफ खनन माफिया
8 नवंबर 2020 खेरागढ में सिपाही सोनू पर चढाया ट्रैक्टर, मौत
6 जुलाई 2020- फतेहाबाद के लालपुरा के पास पुलिस पर हमला।
14 जुलाई 2020- को किरावली में खनन माफिया ने सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया था। इसमें कांस्टेबल राघवेेंद्र को गंभीर चोट लगी थीं।
पांच जून 2019 – को खेरागढ़ के बुरहरा गांव में मुठभेड़ में पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे।
5 जून 2019- खेरागढ़ के बुरहरा गांव में खनन माफिया के ट्रैक्टरों को रोकने पर माफिया के गुर्गों ने पुलिस टीम पर हमला बोला। करीब एक घंटे तक आमने-सामने की फायरिंग हुई। इसमें चार पुलिसकर्मी घायल हुए थे।
18 अक्टूबर 2019- खेरागढ़ के रूधऊ गांव में सिपाहियों ने अवैध खनन कर बालू ले जा रहे ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की तो उन पर हमला बोल दिया। दोनों सिपाही घायल हो गए।
3 नवंबर 2019- इरादत नगर में खनन माफिया ने सब इंस्पेक्टर निशामक त्यागी को गोली मार दी।
19 दिसंबर 2019- सिकंदरा में खनन माफिया ने रोकने पर सिपाहियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की।
अगस्त 2018 – निबोहरा के भरापुर जंगल मे वनकर्मियों पर हमला।
17 फरवरी 2019- फतेहाबाद के बीलपुरा के पास खनन माफिया ने वनकर्मियों पर हमला किया।
24 अक्टूबर 2019 – निबोहरा में खनन माफिया ने पुलिस पर हमला किया।
23 जून 2018 में रहनकला में अवैध कब्जा हटवाने गई पुलिस प्रशासन की टीम पर दबंगों ने हमला बाेल दिया। दो दारोगा और एक सिपाही को कमरे में बंधक बनाकर जिंदा जलाने की कोशिश की गई।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: 24000 candidate appear in Police Bharti Exam from 8 to 10th June 2026 in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में आठ से 10 जून तक 24 हजार...

बिगलीक्स

Agra Live News: Girder collapse during Yamuna Bridge construction in Fatehabad, Agra, Video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें आगरा में यमुना पर​ निर्माणाधीन पुल का गर्डन...

बिगलीक्स

Agra Live News: Delhi gate to Hariparwat lane closed for CM Grid Road construction in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में हरीपर्वत से मदिया ​कटरा रोड ​रवि हॉस्पिटल तक...

बिगलीक्स

Agra Live News: Cloudly sky forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News आगरा में रात में आंधी और बारिश, जानें आज कैसा...

error: Content is protected !!