आगरालीक्स.. आगरा में धनतेरस पर सोने के रेट में गिरावट आई है, सर्राफा बाजार में सोमवार शाम सोना 99.99 के भाव 52,500 रुपये प्रति दस ग्राम सोना 99.5 52,250 रुपये प्रति दस ग्राम के रहे। वहीं एमजी रोड स्थित लक्ष्मण दास ज्वैलर्स शोरूम के संचालक रोहिन हेमदेव के मुताबिक उनके यहां सोने की ज्वैलरी के रेट 14 कैरेट 3150 रुपये प्रति ग्राम, 18 कैरेट ज्वैलरी 4043 रुपये प्रति ग्राम, और 22 कैरेट 4830 रुपये प्रति ग्राम के रहे।
सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला
आठ दिनों की तेजी के बाद गुरुवार को सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला, सुबह 12 बजे 300 अंक की गिरावट के साथ 43293 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा था। कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, आईसीआईआई, इंडसइंड बैंक और एचडीएफसी के शेयर में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। लेकिन इंडिया बुल्स, टाटा स्टील, अरविंदो फार्मा के शेयर में पांच फीसद से अधिक की तेजी।