Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Controversy Over dress code in Agra Club, Kurta Pajama allowed in First Floor only for Marriage programme #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Controversy Over dress code in Agra Club, Kurta Pajama allowed in First Floor only for Marriage programme #agra

322

आगरालीक्स …आगरा क्लब में ड्रेस को लेकर अजब गजब नियम, कुर्ता पायजामा, छोती कुर्ता पहनकर प्रथम तल पर जा सकेंगे, भूतल पर कुर्ता पायजामा पहनकर जाने पर 500 रुपये जुर्माना, जानें पूरा मामला।


आगरा के प्रतिष्ठित आगरा क्लब के कारोबारी से लेकर डॉक्टर सहित प्रतिष्ठित शहरवासी सदस्य हैं। आगरा क्लब में कुर्ता पायतामा और छोती कुर्ता पहनकर प्रवेश को लेकर सचिव एसके माथुर द्वारा दो अगस्त को पत्र जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि आगरा क्लब के प्रथम तल को शादी समारोह के लिए बुक कराया जाता है। शादी समारोह में शामिल होने के लिए कुर्ता पायजामा और छोती कुर्ता पहनकर आ सकते हैं लेकिन उन्हें प्रथम तल तक ही सीमित रहना होगा। शादी समारोह के लिए आगरा क्लब बुक कराने पर भी स्पष्ट करना होगा कि मेहमान और परिजन किस परिधान में आएंगे।
भूतल पर कुर्ता पायजामा पहनकर जाने पर 500 रुपये जुर्माना
पत्र में सचिव एसके माथुर ने स्पष्ट किया है कि शादी समारोह के लिए बुकिंग प्रथम तल की होती है, इसमें कुर्ता पायजामा पहनकर आने वाले मेहमान भूतल पर आते हैं तो 500 रुपये प्रति अतिथि का जुर्माना वसूला जाएगा। यह जुर्माना बुकिंग कराने वाले से लिया जाएगा। इस पर आगरा क्लब के सदस्य सवाल खड़े कर रहे हैं, तर्क दिया गया है कि मेहमान भूतल पर कुर्ता पायजामा पहनकर न जाएं, इस पर कैसे नजर रखी जा सकती है। सचिव को इस नियम के बारे में दोबारा विचार करना चाहिए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!