आगरालीक्स… आगरा में एक कान्वेंट स्कूल का 11 वीं का छात्र पडोसी शिक्षक के घर में लूट करने के लिए घुस गया, शिक्षक की पत्नी ने उसे पहचान लिया, 30 मिनट तक दोनों में हाथापाई हुई, स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी छात्र को पकड लिया, पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
आगरा के निराला नगर, दयालबाग में आरईआई में शिक्षक लोकेंद्र सिंह अपने पत्नी उषा के साथ रहते हैं। शुक्रवार दोपहर को घर पर उनकी पत्नी अकेली थी, घर के एक हिस्से में एक किराएदार रहते हैं, उनकी पत्नी नीलम भी घर में अकेली थी। इसी बीच पडोस के घर में रहने वाले लेखपाल का बेटा एक कान्वेंट स्कूल का 11 वीं का छात्र लोकेंद्र के घर में घुस आया, उस दौरान उषा टॉयलेट में थी, वह बाहर निकली, उसी समय रूमाल बांधकर घर में घुसा छात्र लूटपाट कर रहा था, उन्होंने छात्र को पकड लिया, दोनों के बीच में हाथापाई होने लगी। इस दौरान छात्र के मुंह से रूमाल हट गया, उषा ने छात्र को पहचान लिया।
जान लेने पर उतारू था छात्र
उषा के पहचानने के बाद छात्र उनकी जान लेने पर उतारू हो गया, कई बार दीवार में उनका सिर मारा, आवाज सुनकर नीलम आ गई,उन्होंने शोर मचा दिया। स्थानीय लोगों ने छात्र को पकड लिया और पुलिस को सौंप दिया।
लगातार हो रही लूट
13 जुलाई को आगरा में दिनदहाडे डॉक्टर दंपति के घर में घुसे बदमाशों ने लूटपाट की, डॉक्टर की गर्भवती भाभी को गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट कर फरार हो गए। यह डॉक्टर दंपति के घर के सामने मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। दो बाइक पर चार बदमाश आए थे। एसएसपी सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया, 18 घंटे में आगरा में यह घर में लूट की दूसरी वारदात है।
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र की महर्षि पुरम कालोनी में डॉ अतुल बंसल अपनी पत्नी डॉ आरती बंसल के साथ रहते हैं। गुरुवार सुबह 10:30 बजे उनके भाई एडवोकेट दीपक बंसल की पत्नी तनूजा बंसल घर पर अकेली थीं। इसी दौरान दो बाइक पर चार बदमाश आए, एक एक कर तीन बदमाश घर में अंदर घुसे बदमाशों, उन्होंने तनूजा को गन प्वाइंट पर लेकर घर में लूटपाट शुरू कर दी। घर में घुसने वाले तीन बदमाशों में से एक ने हेलमेट पहना था, बाकी दो के चेहरे खुले थे। तनूजा के अनुसार हेल्मेट वाला आदमी बार बार घर में खोजबीन कर रहा था और अपने साथियों से पूछ रहा ज्वैलरी और कैश मिला।
शोर मचाने के बाद भी करते रहे लूटपाट
गर्भवती तनूजा ने हिम्मत दिखाई। वे बाहर आ गईं और शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद भी बदमाश लूटपाट करते रहे। लूटपाट करने के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए।
सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश
सीसीटीवी फुटेज से घर में घुसते हुए बदमाश दिखाई दे रहे हैं, लूटपाट के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए जा रहे हैं। एसएसपी दिनेश चंद्र दूबे सहित पुलिस फोर्स पहुंच गया, बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
इंटरनेट फोटो