आगरालीक्स..आगरा में कोरोना के 13केस और आ गए हैं, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 308 पहुंच गई है।
आगरा में कोरोना के 28 नए केस मंगलवार सुबह आए थे, रात को 13 नए केस आने से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढकर 308 हो गई है।
एंबुलेंस चालक भी पॉजिटिव
इसमें से एक 108 एबुंलेंस चालक है, 26 साल का चालक कन्नौज कर रहने वाला है और सीएमओ कार्यालय में उसे रहने के लिए एक कमरा दे दिया था। वह कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ले जा रहा था। इसके साथ ही खटीकपाडा निवासी एसएन में भर्ती 12 साल की बच्ची और उसके भाई में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। फव्वारा दवा बाजार के थोक दवा की दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी में कोरोना की पुष्टि हुई थी, अब उसके दो और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
रकाबगंज क्षेत्र के हॉस्पिटल के छह और पॉजिटिव
इसी तरह से रकाबगंज क्षेत्र स्थित हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर और उनके सर्जन डॉक्टर बेटे के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद लगातार नए केस आ रहे हैं। हॉस्पिटल में गर्भवती की डिलीवरी कराई गई थी, उसके अटेंडेंट और एक कर्मचारी सहित छह में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे हॉस्पिटल से जुडे 14 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।