आगरालीक्स…एशिया में फिर से कोरोना आया, बॉलीवुड अभिनेत्री भी हुई कोरोना पॉजिटिव. सिंगापुर में 14 हजार केस. चीन, हॉन्गकॉन्ग और थाईलैंड में अलर्ट
एशिया में एक बार फिर से कोरोना ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं. सिंगापुर में कोरोना के 14 हजार नए केस मिले हैं. एक मई से 19 मई के बीच 3000 मरीज सामने आए हैं. वहीं हॉन्गकॉन्ग, चीन और थाईलैंड में भी अलर्ट जारी किया गया है. ये सभी केस कोरोना के नए वेरिएंट जेएन1 के मिले हैं.इस बार संक्रमण के लिए ओमिक्रोन के नए वेरिएंट जेएन1 और उसके सब वेरिएंट्स एलएफ7 और एनबी1.8को जिम्मेदार माना जा रहा है.हालांकि अधिकारियों का मानना है कि यह लहर कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों पर अपना असर दिखा सकती है. चीन और थाईलैंड में भी कोविड को लेकर सरकार अलर्ट पर है. चीन में जांच करवाने जा रहे मरीजों में कोरोना वायरस पाए जाने के मामले दोगुने हो गए हैं.
बॉलीवुड अभिनेत्री को हुआ कोविडइस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शिरोणकर भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं. उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर दी है जिसमें उन्होंने कहा कि अभी—अभी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली है. सुरक्षित रहें और मास्क पहनें.