आगरालीक्स…आगरा में हुई ऑल इंडिया एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप में अचूक निशाना साधने वाले एनसीसी कैडेट्स सम्मानित. एनसीसी वन और टू यूपी बटालियन के 50 कैडेट्स ने लिया था प्रतिभाग
राष्ट्र निर्माण के ध्येय वाक्य के साथ आदर्श नागरिक बनने की राह में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली संस्था एनसीसी के कैडेट्स राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज बन चुके हैं। आगरा के लिए नई खेल स्पर्धा रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभाग करके एनसीसी के 50 कैडेट्स आज राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज बन चुके हैं। साथ ही नए खेल में सहभागिता करके आज विश्व के अन्य देशों के साथ हमारे कैडेट्स खड़े हो चुके हैं। यह कहना था ब्रिगेडियर नरेंद्र चारग का।सोमवार को रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया और प्रीसी होल स्पोर्ट्स
द्वारा एनसीसी हेडक्वार्टर, प्रतापपुरा में सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर नरेंद्र चारग ने सभी एनसीसी कैडेट्स को मेडल पहन कर पुरस्कृत किया। उन्होंने संस्था द्वारा विगत दिनों 1 यूपी बटालियन और 2 यूपी बटालियन (गर्ल्स और बॉयज) में आयोजित की गई रिम फायर एंड एयर राइफल बेंच रेस्ट शूटिंग प्रतियोगिता को एनसीसी कैडेट्स के लिए बहुत महत्वपूर्ण और ज्ञानवर्धक बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विश्व के अन्य देशों के साथ हमारे कैडेट्स को कदम से कदम मिलाने के लिए तैयार करती हैं।