नईदिल्लीलीक्स… कोरोना संक्रमितों की संख्या एक दिन में 62 हजार के पार। दिल्ली मेट्रो में बिना मास्क के जुर्माना, महाराष्ट्र में आज से रात्रि कर्फ्यू।
दूसरी लहर बरपा रही है कहर
कोरोना की दूसरी लहर देश में कहर बरपा रही है। देश में पिछले में 24 घंटे में कोरोना के 62,258 नए कोरोना के मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में 291 लोगों की जान भी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कुल कोरोना मामलों की संख्या 1,19,08,910 हो गई है। मृतक संख्या 1,61,240 तक पहुंच गई है। देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 4,52,647 हो गई है।
वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या भी बढ़ी
अब तक 1,12,95,023 लोग स्वस्थ होकर घरों को भी लौट चुके हैं। वही कोरोना वैक्सीन लगवाने वालों का आंकडा 5,81,09,773 पर पहुंच गया है।
दिल्ली मेट्रो में मास्क नहीं लगाने पर जुर्माना
दिल्ली मेट्रो में कोविड नियमों का पालन करने के लिए फ्लाइंग टीम लगा दी गई है। इसमें शुक्रवार को 758 यात्रियों को मास्क नहीं लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर जुर्माना लगाया गया है।
महाराष्ट्र में आज से नाइट कर्फ्यू
महाराष्ट्र में कोरोना के हालात भयावह होते जा रहे हैं, जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने आज से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है, जो रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक रहेगा।