आगरालीक्स….सचिन तेंदुलकर हुए कोरोना संक्रमित. ट्वीट कर खुद दी जानकारी. देश में शनिवार को आए रिकॉर्ड कोरोना केस.
ट्वीट कर दी जानकारी
मास्टर ब्लास्टर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर कोरोना संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने अपने संक्रमित होने की जानकारी ट्वीटर के माध्यम से दी है. उन्होंने कहा है कि लगातार सावधाानी बरतने के बाद भी वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. हालांकि उनके परिवार के अन्य सदस्य अभी सुरक्षित हैं. उन्होंने लोगों से कोरोना के प्रति सावधानी बरतने की भी अपील की है.
देश में फिर रिकॉर्ड केस
देश में इस समय कोरोना के रिकॉर्ड केस फिर से मिलना शुरू हो गए हैं. शनिवार को रिकॉर्ड 62 हजार से अधिक कोरोना संक्रमित 24 घंटे में मिले हैं. इसके अलावा 292 लोगों की भी मौत हुई है.
आगरा में कोरोना के 82 सक्रिय केस
आगरा में कोरोना के केस तेजी से बढने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 18 नए केस आए हैं। इससे कोरोना के सक्रिय केस 82 पहुंच गए हैं। कोरोना पॉजिटिव की संख्या 10644 पहुंच गई है, जबकि कोरोना संक्रमित 10364 मरीज ठीक हो चुके हैं। 176 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है।
एसएन में 13 मरीज भर्ती
एसएन मेडिकल कालेज के कोविड हास्पिटल में 13 मरीज भर्ती हैं। इसमें से आठ कोरोना पॉजिटिव हैं, जबकि तीन मरीज कोरोना संदिग्ध हैं। दो मरीज वेंटीलेटर पर हैं, इनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है।