आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना वायरस के चलते ऑफिस जाने के बजाय वर्क एट होम यानी घर से ही काम करने के लिए कहा जा रहा है, कुछ निजी कंपनियों ने इसकी शुरूआत कर दी है, जिन कंपनियों में लोग काम करने जा रहे हैं, उसे सेनेटाइज करने और कर्मचारियों के हाथ ना मिलाने के लिए आगाह किया जा रहा है। जिससे कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम की जा सके।
स्कूल कॉलेज दो अप्रैल तक बंद
आगरा में कोरोना वायरस संक्रमण थर्ड फेज में हम पहुंच चुका हैं, आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह का कहना है कि महामारी अधिनियम 1897 की शक्तिओं का हवाला देते हुए आदेश जारी किया है कि आगरा के सभी कान्वेंट मिशनरी, राजकीय, उच्च तकनीकी, व्यावसायिक शिक्षण संस्थान की समस्त कक्षा और आंतरिक परीक्षा बंद कर दी हैं। पहले 23 मार्च तक स्थगित कर बंद किए गए थे अब केंद्र सरकार की नई एडवाइजरी के अनुसार स्कूल, कोचिंग 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने दो अप्रैल तक स्कूल कॉलेज बंद करा दिए हैं, परीक्षा भी नहीं होगी।
मल्टीप्लेक्स, क्लब, सिनेमाघर, स्वीमूंग पूल 31 मार्च तक पूरी तरह से प्रतिबंधित
डीएम के आदेश के अनुसार, मल्टीप्लेक्स मल्टीप्लेक्स, क्लब, सिनेमाघर, स्वीमूंग पूल 16 मार्च से 31 मार्च तक पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं, लोगों से अपील की गई है कि भीड वाले इलाकों में ना जाएं।
ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी 31 मार्च तक बंद
आगरा का ताजमहल 372 साल में दूसरी बार 15 दिन के लिए बंद हुआ है, पहले ताजमहल रात में भी खुलता था, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की मौत के बाद रात में खुलना बंद हो गया।
कोरोना संक्रमण के चलते संस्क्रति मंत्रालय ने ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी सहित देश के स्मारक 31 मार्च तक बंद कर दिए हैं। ऐसे में मंगलवार को सुबह ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पर्यटक निराश हुए, ताजमहल सूर्योदय के समय खुल जाता है लेकिन पर्यटक पहुंचे तो ताजमहल बंद था।