आगरालीक्स.. आगरा से कोरोना वायरस की जांच के लिए नौ सैंपल भेजे गए थे, इनकी रिपोर्ट आ गई है। बुधवार को आस्ट्रेलियन पर्यटक सहित आठ के सैंपल भेजे गए हैं। अभी तक आगरा में आठ कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.
आगरा से मंगलवार को नौ सैंपल भेजे गए थे, इसमें स्पेन से आए लोग भी शामिल थे। इनकी रिपोर्ट केजीएमयू लखनउ से आ गई है, सीएमओ डॉ मुकेश वत्स का कहना है कि मंगलवार को नौ सैंपल भेजे गए थे, सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, बुधवार को आस्ट्रेलिया के पर्यटक के सैंपल लिए गए, उसे गाइड लेकर पहुंचा था। दुबई से दिल्ली और वहां से कांगो एक्सप्रेस से तीन महिलाएं कैंट स्टेशन पर पहुंची। टीम ने इनकी स्क्रीनिंग की, इन्हें जिला अस्पताल ले गए। खंदारी क्षेत्र के कोरोना संक्रमित जूता कारोबारी की फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी और उसकी पत्नी के भी सैंपल लिए गए हैं, इन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है।
कोरोना से हराकर तीन की छुटटी, पांच का चल रहा इलाज
आगरा में कोरोना से खंदारी क्षेत्र के रहने वाले जूता कारोबारी उनके बडे और छोटे बेटे, बडे बेटे की पत्नी और नाती संक्रमित हुए थे, इसके बाद जूता कारोबारी की फैक्र्टी में कार्यरत मैनेजर और उनकी पत्नी में भी कोरोना की पुष्टि हुई। बेंगलुरू से आई युवती में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। इस तरह आठ मरीजों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से खंदारी क्षेत्र के रहने वाले जूता कारोबारी, उनका छोटा बेटा और बडे बेटे की पत्नी दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर आगरा आ गई हैं, पांच का इलाज चल रहा है।