Sunday , 25 October 2026
Home आगरा Corona in Agra: 1498 corona positives have been found in 11 days of January…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Corona in Agra: 1498 corona positives have been found in 11 days of January…#agranews

183

आगरालीक्स…(11 January 2022 Agra News) आगरा में खतरनाक हो रही कोरोना की तीसरी लहर. जनवरी के 11 दिन में मिल चुके हैं 1498 कोरोना पॉजिटिव. सिर्फ इतने लोगों की हुई जांच….

खतरनाक स्थिति की ओर इशारा कर रही संक्रमण दर
शहर में कोरोना संक्रमण इस बार भयावह होता नजर आ रहा है। संक्रमण की दर इतनी तेजी से बढ़ रही है कि अब तक के सारे रिकार्ड टूटते नजर आ रहे हैं। रोजाना संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। दिसम्बर 2021 में कोरोना की दोबारा से शुरूआत हुई थी। पहले दस दिन में मात्र 23 मरीज मरीज मिले थे जबकि अगले दस दिन में 1200 केस मिले है। पिछले साल अप्रैल में इस तरह के हालात देखने मिले थे जब शहर में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा था। इस बार संक्रमण की दर अप्रैल से भी बढ़ी हुई दिखाई दे रही है। अप्रैल 2021 में दूसरी लहर की शुरुआत हुई थी। अब नौ माह बाद तीसरी लहर आई है। अभी तीसरी लहर की शुरुआत हुई है और संक्रमण के आंकड़े खतरनाक स्थिति की ओर इशारा कर रहे हैं।

20 दिसंबर को हुई तीसरी लहर की शुरुआत
20 दिसम्बर 2021 को कोराना की कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हुई थी। 21 दिसम्बर को मात्र 3 केस थे जो 31 दिसम्बर को बढ़कर 23 हो गये। एक जनवरी 2022 से 11 जनवरी 2022 तक 11 दिन में 1498 मरीज मिले हैं। इन 11 दिनों में 48321 लोगों की जांच की गई है. नए मरीज मिलने की यह दर वर्तमान में 53 गुना तेजी से बढ़ रही है। पिछले चौबीस घंटे में 277 नए केस मिले। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1495 हो गयी है। सक्रिय मरीजों की संख्या एक हजार क्रास होने के बाद शहर में पाबंदियां बढ़ा दी गयी हैं। सोमवार को जो लोग संक्रमित पाए गये उनमें 23 बच्चे शामिल हैं। इन बच्चों में ताजमहल देखने आये दस बच्चे भी शामिल हैं। पहली लहर में बच्चे संक्रमित नहीं हुई थे। दूसरी लहर में बच्चों पर कोरोना के संक्रमण का असर हुआ था लेकिन संक्रमण की दर ज्यादा तेज नहीं थी। तीसरी लहर में बच्चे तेजी से संक्रमण का शिकार हो रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Wonderful Jainism’ held in the shadow of the Taj in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ताज के साये में हुआ ‘वंडरफुल जैनिज्म’. ताज खेमा में...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

error: Content is protected !!