दिल्लीलीक्स ..हाथरस में युवती के साथ गैंगरेप और दरिंदगी के बाद देश में 24 घंटे में रेप के केस सामने आए हैं,
उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बलात्कार, मारपीट और हत्या की घटनाएं प्रकाश में आई हैं।
हाथरस की नृशंस वारदात के बाद उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में ही एक छात्रा को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप और मारपीट का मामला प्रकाश में आया है। अपने कालेज जाने को निकली दलित छात्रा को अपहरण कर दरिंदों ने सामूहिक बलात्कार कर बुरी तरह मारापीटा, जिससे उसकी गर्दन, कमर और दोनों पैर टूट गए हैं। बाद में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के ही बुलंदशहर में एक नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके पड़ोसी ने ही उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार हैं।
आजमगढ़ में दरिंदगी की सारी सीमाएं तोड़ दी गई। यहां एक आठ साल की नाबालिग लड़की के साथ एक युवक ने घिनौनी हरकत की। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
मध्य प्रदेश के खरगौन में खेत की रखवाली करने गई एक नाबालिग लड़की के साथ तीन लोगों ने गैंगरेप किया। बदमाशों ने लड़की के भाई को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। अभी इस मामले में तीन आरोपी फरार हैं।
राजस्थान के सवाई माधोपुर में भी एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई। इस मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में कुछ नेताओं के नाम सामने आए हैं। राजस्थान के ही बारां में दो युवतियों ने दो युवकों पर बलात्कार का आरोप लगाया है।