आगरालीक्स ..आगरा के सेंट्रल जेल में कैदियों को होम्योपैथी की दवा वितरित की गई, कोरोना संक्रमण से बचान के लिए समर्पित फाउंडेशन ने हम संस्था और नेमिनाथ होम्योपैथिक कॉलेज द्वारा बुधवार को हेल्थ कैंप लगाया गया।
हेल्थ कैंप में नेमिनाथ होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रदीप गुप्ता के नेत्रत्व में 10 सदस्यीय चिकित्सकों की टीम ने कैदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, 84 कैदियों का इलाज भी किया गया। यहां 1982 कैदी हैं। सीए अंकुर अग्रवाल ने जेल अधीक्षक को होम्योपैथी की दवा सौंपी। हम संस्था के विक्रम शुक्ला आदि मौजूद रहे।
