आगरालीक्स.. आगरा में कमला नगर, दयालबाग और बल्केश्वर में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढी है, प्रेम भवन से लेकर गेट बंद कॉलोनी में कोरोना के नए केस मिले हैं। यहां जगह जगह पर बैरीकेटिंग कर कंटेनमेंट और बफर जोन बनाए गए हैं।

कोरोना के 1427 केस, 1166 हो चुके हैं ठीक
कोरोना के अब 1427 केस है, इसमें से 1166 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव 168 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि कोरोना पॉजिटिव 93 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।