आगरालीक्स ..आगरा में कोरोना से एक और मौत, 12 नए केस आए हैं, 1439 हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या।
आगरा में 68 साल के देवरी रोड निवासी मधुमेह रोगी को सांस फूलने पर भर्ती किया गया, रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई, इलाज के दौरान मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव 94 मरीजों की मौत हो चुकी है।
14 मरीज डिस्चार्ज, 165 हैं भर्ती
कोरोना पॉजिटिव 14 मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया, 1180 मरीज कोरोना से ठीक हो चुके हैं, 165 मरीज भर्ती हैं इनका इलाज चल रहा है।