आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना पॉजिटिव एसएसपी कार्यालय के बाबू सहित दो की मौत हो गई, कोरोना पॉजिटिव 77 की मौत हो चुकी है।
आगरा के एसएसपी कार्यालय में बाबू 54 को सर्दी जुकाम और खांसी होने पर हरीपर्वत क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, यहां पहली रिपोर्ट निगेटिव आई, इसके बाद दूसरी जांच कराई गई। इसमें कोरोना की पुष्टि होने के बाद एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उनका एसएन में इलाज चल रहा था, इलाज के दौरान मौत हो गई। 70 साल के ताजगंज निवासी मधुमेह से पीडित मरीज को भर्ती कराया गया, इनकी भी मौत हो गई। आगरा में कोरोना पॉजिटिव 77 की मौत हो चुकी है।
आगरा में 7 नए केस, 1139 हुई संख्या
राजपुर चुंगी क्षेत्र की बसंत विहार कॉलोनी निवासी दो साल के बच्चे में कोरोना की पुष्टि हुई है। सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती बोदला क्षेत्र की कॉलोनी निवासी 59 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव है। कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से 73 साल के केशव कुंज निवासी मरीज, 63 साल की जगदीश पुरा निवासी महिला मरीज, सांस लेने में परेशानी होने पर भर्ती 91 साल के शमसाबाद निवासी मरीज और 49 साल के मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस तरह कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 1138 हो गई है।
8 मरीजों की छुटटी, 125 का चल रहा इलाज
रविवार को कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद आठ मरीजों की छुटटी कर दी गई, 937 मरीजों की छुटटी की जा चुकी है, 125 मरीज भर्ती हैं, इलाज चल रहा है।