Thursday , 3 September 2026
Home टॉप न्यूज़ Corona survival Agra’s Shoe Exporter appeal overseas return to come forward for screening after PM Man Ki Baat in Agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Corona survival Agra’s Shoe Exporter appeal overseas return to come forward for screening after PM Man Ki Baat in Agra

137

आगरालीक्स… आगरा के कोरोना की जंग जीत चुके जूता कारोबारी के परिवार ने अपील की है कि जो भी विदेश से लौटै हैं वे छिपाएं नहीं, जांच कराने आगे आएं। पीएम नरेंद्र मोदी ने जूता कारोबारी से मन की बात में बात की, इसके बाद पूरा परिवार अपनी बालकनी में खडा आ गया। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे लॉक डाउन का पालन करें, जिससे कोरोना वायरस की रोकथाम हो सके।

रविवार को 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्याक्रम में आगरा के खंदारी क्षेत्र निवासी जूता कारोबारी अशोक कपूर से बात की, जूता कारोबारी अशोक कपूर ने पीएम नरेंद्र मोदी को बताया कि उनका बडा बेटा सुमित कपूर, छोटे बेटा अमित कपूर अपने दिल्ली निवासी जीजा रोहित दत्ता के साथ इटली में शू फेयर में शामिल होने गए थे। वहां से लौटने के बाद रोहित​ दत्ता को परेशानी हुई,​ दिल्ली में जांच कराने पर कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद उनके पूरे परिवार की आगरा के जिला अस्पताल में जांच हुई। इसमें अशोक कपूर, उनकी पत्नी, दोनों बेटे, बडे बेटे की बहू और 10 वीं में पढ रहे छात्र में कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर सफदरजंग दिल्ली भर्ती करा दिया। वहां उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन उन्हें भी भर्ती ​रखा गया। सात मार्च को उनकी फैक्ट्री में मैनेजर और उनकी पत्नी को भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इस तरह सात में कोरोना की पुष्टि होने के बाद इलाज चला, 14 मार्च को तीन सदस्य और 19 मार्च को अन्य सदस्य भी घर आ गए।
विदेश से लौटने वाले ना छिपाएं, घर से ना निकलें बाहर
जूता कारोबारी के बेटे अमित कपूर ने लोगों से अपील की है कि वे विदेश से लौटे हैं तो इसे छिपाएं ना, खुद जांच कराने के​ लिए आगे आएं, घर पर रहने के लिए कहा जाए तो बाहर ना निकलें। लॉक डाउन का पूरा पालन करें, सरकार के ​बताए निर्देश माने, सरकार आपका इलाज करा रही है और जांच भी वह भी पूरी तरह से फ्री।

24 घंटे में आगरा में दो केस
चीन के वुहान के बाद अमेरिका, इंग्लैंड, इटली, स्पेन, जर्मनी सहित दुनिया भर के देशों में कोरोना वायरस कहर बरपा रहा है। वहां रह रहे लोग और छात्र आगरा आ गए हैं, ये कई दिनों से आगरा में है, इनके बुखार और गला खराब होने पर जांच कराई जा रही है। 26 और 27 मार्च को 24 घंटे में आगरा में अमेरिका से 21 मार्च को आगरा लौटे डॉक्टर के बेटे और 17 मार्च को लंदन से वापस आई कारोबारी की बेटी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसके बाद सख्ती कर दी गई है।
28 मार्च को विदेश से लौटने वाले 80 लोगों ने दी सूचना
डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किए हैं कि प्रोटोकॉल के तहत 12 मार्च को और उसके बाद विदेश यात्रा से आगरा आए हैं, उन सभी को कोरोना कंट्रोल रूम पर अपनी जानकारी देनी थी, 28 मार्च को विदेश से लौटने वाले 80 लोगों ने सूचना दी, इनकी स्क्रीनिंग करने के बाद सैंपल लिए गए हैं।
ये हैं नंबर
कोरोना मेडिकल कंट्रोल रूम 0562 2600508, 2600412
डॉ पियूष जैन 8859074040
डॉ राकेश अग्निहोत्री 9897334606

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

AIR VICE-MARSHAL Shakti Sharma birth Place Agra, first woman officer from a non-medical stream

आगरालीक्स एयर वाइस मार्शल शक्ति शर्मा का जन्म आगरा में हुआ था...

बिगलीक्स

Greater Agra News: 386 Plots of Narmadapuram allot by Lottery, ADA Expect Rs 229 Crore Income

आगरालीक्स ग्रेटर आगरा की गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप के प्लॉट आवंटन से...

बिगलीक्स

Agra News Live: Janmashtami Special by Ajanta Sweets, Agra

आगरालीक्स …आगरा में जन्माष्टमी के लिए अजंता स्वीट्स की स्पेशल स्वीट्स…कॉल करें...

बिगलीक्स

Agra Health News: First Swine Fluy case of Agra, 64 year old diabetic woman patient test swine Flu positive

आगरालीक्स आगरा में डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की मरीज बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!