आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना के 12 केस हैं, विदेश से लौटे 6 कोरोना संक्रमितों ने छह में कोरोना संक्रमण फैलाया है, 11 मार्च के बाद विदेश से लौटने वालों को दो अप्रैल तक सूचना देनी है, ऐसा न करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आगरा में कोरोना के 12 केस हो चुके हैं, इसमें से आठ ठीक हो गए हैं। ईटली से लौटे जूता कारोबारी के दो बेटों से उनके परिवार सहित कंपनी के मैनेजर और उनकी पत्नी संक्रमित हुई, इस तरह दो से पांच लोग संक्रमित हो गए। इसके बाद हॉस्पिटल संचालक डॉक्टर के अमेरिका से लौटे बेटे से डॉक्टर भी संक्रमित हो गए हैं। इस तरह इन तीन मरीजों से छह लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, यूरोप घूमने के बाद बेंगलुरू से अपने मायके रेलवे कॉलोनी लौटी युवती कोरोना संक्रमित थी वह ठीक हो चुकी है। लंदन से लौटी आटो मोबाइल कारोबारी की बेटी और इंग्लैंड से लौटे कॉलेज संचालक के बेटे में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस तरह विदेश से लौटे छह लोगों से आगरा के छह लोग संक्रमित हुए हैं।
2 अप्रैल तक वाटस एप नंबर पर करना है मैसेज
डीएम प्रभु एन सिंह ने 11 मार्च के बाद विदेश से आगरा लौटने वालों को सूचना देने के लिए एक और मौका दिया है। ये लोग वाटस एप नंबर पर 9458429778 पर मैसेज कर सकते हैं। इसमें उन्हें पांच बिंदुओं पर जानकारी देनी है। दो अप्रैल शाम सात बजे तक सूचना देनी है।
किस देश की यात्रा कर भारत और आगरा कब लौटे
भारत आगरा वापस आने की तिथि
कितने लोगों द्वारा एक साथ यात्रा की गई, उनकी संख्या और विवरण ड्राइवर सहित
सदस्यों ड्राइवर का विवरण मोबाइल सहित
स्क्रीनिंग के बाद लिए जाएंगे सैंपल, सूचना ना देने पर कार्रवाई
जिला प्रशासन का कहना है कि कोरोना की रोकथाम के लिए विदेश से लौटने वालों की स्क्रीनिंग और सैंपलिंग कराया जाना अनिवार्य है, जो लोग दो अप्रैल शाम पांच बजे तक सूचना नहीं देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
