आगरालीक्स ..आगरा में लोक डाउन में शांति स्वीटस एंड रेस्टोरेंट, शास्त्रीपुरम सिकंदरा की छत पर वेटर के आत्महत्या करने पर संचालिका सीमा चौधरी पर मुकदमा, राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह की पुत्रवधू पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में धारा 306 में मुकदमा दर्ज किया है
मंगलवार को मेघालय के पुलिस अधिकारी ने आगरा के अधिकारियों को एक मैसेज भेजा, इस मैसेज में लिखा था कि मैं एल्ड्रिन लिंगदोह उर्फ देव थापा हूं। एक गरीब परिवार में पैदा हुआ। माता-पिता की मौत हो चुकी है। मैं कुछ करने की चाहत में वहां से निकल आया। मैं अपनी जिंदगी बदलना चाहता था। मैं आगरा में कारगिल पेट्रोल पंप चौराहा के पास शांति फूड कोर्ट रेस्टोरेंट में काम कर रहा था। मोदी जी ने मेरे लिए सारे रास्ते बंद कर दिए। रेस्टोरेंट मालिक सीमा चौधरी से मैंने मदद मांगी। उन्होंने कहा कि जहां जाना हो वहां जाओ। मेरे पास एक ही रास्ता बचा है वह है सुसाइड का। ए मैं आपसे एक मदद चाहता हूं। अगर आप मानवता रखते हैं तो कृपया मेरे शव को मेरे टाउन में पहुंचा देना, जिससे मुझे शांति मिल सके। इतना कर देना। क्योंकि आज मैं नहीं रहूंगा। मैं मजाक नहीं कर रहा। सीमा चौधरी के ससुर मंत्री है इसलिए उनका कुछ नहीं होगा।
धारा 306 में दर्ज किया गया मुकदमा
इस मामले की प्रारंभिक जांच में पुलिस को बताया गया था एड्रिन उनके रेस्टोरेंट में काम नहीं करता था, पुलिस ने कॉल डिटेल और लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज देखे इससे सापफ हो गया कि एड्रिन शांति स्वीटस में ही काम करता था, सुसाइड करने से पहले उसने सोशल मीडिया पर आत्महत्या से पूर्व भेजे गए मैसेज को आधार बनाते हुए थाना सिकंदरा पुलिस ने शांति स्वीटस एंड रेस्टोरेंट की संचालिका सीमा चौधरी पर धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
