आगरालीक्स…आगरा के शांतिवेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस में मनाई गई कार्डियक डिपार्टमेन्ट की पहली एनिवर्सरी….
बुधवार को शांतिवेद इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, आगरा में कार्डियक डिपार्टमेन्ट की प्रथम सालगिराह मनाई गई जिसमें कार्डियक डिपार्टमेन्ट के हेड डॉ. हिमांशु यादव एवं अस्पताल प्रबन्धक डॉ. श्वेतांक प्रकाश , डॉ. शिवांक प्रकाश , डॉ. ब्लॉसम प्रकाश (प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग प्रमुख), वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. नीरज बसंतानी, क्रिटीकल केयर विभाग प्रमुख दिप्तीमाला अग्रवाल व शांतिवेद परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

शांतिवेद कार्डियक डिपार्टमेन्ट का पूरा एक साल हो चुका है। शांतिवेद कार्डियक डिपार्टमेन्ट में पिछले एक साल में 362 एंजियोग्राफी/ एंजियोप्लास्टी/बलून वाल्वोटॉमी की गई।