आगरालीक्स (.Agra News 14th July).आगरा में वैक्सीन की कमी हो गई है, आज 54 केंद्रों पर ही वैक्सीन लगाई जाएगी। परेशान न हों, केंद्र पर जाने से पहले जानकारी ले लें।
आगरा में वैक्सीन की कमी हो गई है, लखनउ से वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। ऐसे में केंद्रों पर उपलब्ध कोविशील्ड वैक्सीन की लोगों को लगाई जाएगी, कोवैक्सीन की उपलब्धता है। इसके लिए केंद्रों पर कोवैक्सीन भेजी गई है।
54 केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन
बुधवार को 54 केंद्रों पर ही वैक्सीन लगाई जाएगी। वैक्सीन की उपलब्धता कम होने पर केंद्र की संख्या कम कर दी गई है। जिन्होंने कोविन एप पर स्लाट बुक किया है, उन्हें ही वैक्सीन लग सकेगी। केंद्र पर ज्यादा लोगों के पहुंचने पर उन्हें लौटा दिया जाएगा।