आगरालीक्स .. आगरा में आप अपने बुजुर्ग माता पिता को कोरोना वैक्सीन लगवा सकते हैं। सोमवार से शनिवार तक 110 केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसमें निजी अस्पताल भी शामिल हैं।
आगरा में चार मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के सीनियर सिटीजन और 45 साल से अधिक उम्र के मरीजों को वैक्सीन लगाई जाएगी। सीएमओ डॉ आरसी पांडे ने बताया कि वैक्सीन लगवाने के लिए 110 बूथ बनाए गए हैं। इसमें से 81 बूथ सरकारी हैं, 29 निजी अस्पतालों में बूथ बनाए गए हैं।
सरकारी में फ्री, निजी अस्पताल में 250 रुपये चार्ज
एसएन, जिला अस्पताल सहित 81 सरकारी अस्पतालों में बनाए गए बूथ पर फ्री में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। जबकि 29 निजी अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने पर 250 रुपये चार्ज देना पडेगा।
ये हैं सरकारी अस्पताल में बनाए गए बूथ
एसएन मेडिकल कालेज में सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार को वैक्सीन लगेगी
जिला अस्पताल सोमवार से शनिवार तक रोजना वैक्सीन लगेगी
निजी अस्पतालों में चार से छह दिन वैक्सीन लगा सकते हैं।
इन केंद्रों पर लगेगी वैक्सीन
एसएन, जिला अस्पताल, लेडी लायल, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर, सीएमओ कार्यालय, स्वास्थ्य केंद्र बुंदूकटरा, दहतौरा एक और दो, देवरी, हरीपर्वत, पूरब पश्चिम, इस्लाम नगर, जगदीशपुरा, जीवनी मंडी, लोहामंडी एक और दो, मंटा्रला, नगला बूढी, नगला पदी, नाई की सराय, नरीपुरा, नरायच, बल्केश्वर, रकाबगंज उत्तर, रामनगर, शाहगंज दो, सेवला, सिकंदरा।
देहात के केंद्र
शमसाबाद, एत्मादपुर, बाह, बिचपुरी, खंदौली, अकोला, फतेहपुर सीकरी, सैंया, अछनेरा, जगनेर सहित अन्य केंद्र।
निजी अस्पताल बनाए गए केंद्र
नवदीप हॉस्पिटल साकेत कॉलोनी, अमरनाथ हॉस्पिटल रामबाग,चौहान हॉस्पिटल रामबाग, यशवंत हास्पिटल, न्यू आगरा, जीवन ज्योति हॉस्पिटल सिकंदरा, जीआर हॉस्पिटल शमसाबाद रोड, पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी कैंसर हास्पिटल, सिकंदरा, ब्लोसम हास्पिटल, स्पर्श मल्होत्रा खंदारी, आरके हॉस्पिटल, जावित्री देवी मेमोरियल हॉस्पिटल, जय हास्पिटल, एसआर हॉस्पिटल, ओम मेडिकल कॉम्प्लेक्स, गोयल सिटी हॉस्पिटल, श्रीपरम हंस योगानंद हॉस्पिटल , पारीक हॉस्पिटल , रामकल्याण पाठक हॉस्पिटल, पिप्पल हेरिटेज हॉस्पिटल, बोन मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल , श्री क्रष्णा हॉस्पिटल , अमित जग्गी मेमोरियल हॉस्पिटल, पुष्पांजलि हॉस्पिटल , शकुंतला देवी, कैलाशकांत हॉस्पिटल, सार्थक नर्सिंग होम, आगरा हार्ट सेंटर,उपाध्याय हॉस्पिटल।