आगरालीक्स.. आगरा में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मेयर ने स्कूल बंद करने के मामले में डीएम से वार्ता की, सेंट पीटर्स का समय बदल गया है।
आगरा में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा खौफ स्कूलों में देखने को मिल रहा है। इसे लेकर गुरुवार को सेंट पीटर्स और सेंट फेलिक्स में अभिभावकों ने परीक्षाएं स्थगित कर स्कूल बंद करने की मांग की थी, इसे लेकर हंगामा भी किया गया। मगर, स्कूल बंद नहीं किए गए हैं।
सेंट पीटर्स का समय बदला
सेंट पीटर्स में परीक्षाएं चल रही हैं, गुरुवार को स्कूल सुबह 7 45 खुला, शुक्रवार से समय 7 15 से 10 बजे तक कर दिया है।
मेयर ने कहा जरूरत पडने पर बंद किए जाएंगे स्कूल
मेयर नवीन जैन ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए स्कूल बंद करने के सवाल पर कहा कि डीएम पीएन सिंह से वार्ता हुई है, उनसे कहा कि देख लें, जरूरत हो तो स्कूल बंद करा दें।
दिल्ली में 31 मार्च तक बंद हैं स्कूल
दिल्ली में स्कूल 31 मार्च तक बंद कर दिए हैं, पांचवीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं।