आगरालीक्स ..आगरा रीजन से कोरोना संदिग्ध कारोबारी को भर्ती किया गया, वह चीन से लौटा है, जांच के बाद टीम ने संदिग्ध मरीज को दिल्ली रेफर कर दिया है।
आगरा रीजन के फीरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में 36 वर्षीय कारोबारी पहुंचा, उसने बताया कि वह कांच का काम करता है। वह कारोबार के सिलसिले में एक जनवरी को चीन गया था, वहां वह सात जनवरी तक रहा और आठ जनवरी को फीरोजाबाद आ गए।
सर्दी जुकाम और बुखार आने से दहशत में कारोबारी
कारोबारी ने चिकित्सकों को बताया कि चीन से लौटने के बाद वह ठीक था, 30 जनवरी को उसे सर्दी जुकाम और बुखार की समस्या हो गई, तेज बुखार आने पर वह मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे चेक किया, इसके बाद इलाज के लिए दिल्ली रेफर कर दिया।
कोरोना संदिग्ध चीन के पर्यटक की आगरा में तलाश
कोरोना वायरस का संदिग्ध चीनी पर्यटक आगरा आ रहा है, इसे लेकर होटलों में सतर्कता बढा दी है, चीन के पर्यटक को सर्दी जुकाम और बुखार होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना देने के लिए कहा गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पटना के सिविल सर्जन डॉ. आरके चौधरी का कहना है कि गुरुवार को राजधानी के राजट्रस्ट हॉस्पिटल में चीनी यात्री आया था। उसे बुखार एवं सर्दी-खांसी की परेशानी थी। छाती में काफी दर्द था। उसे कोरोना संदिग्ध मरीज मानते हुए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया लेकिन वह आगरा चला गया है।
आगरा में बढाई सतर्कता
चीन के पर्यटक के आगरा आने की खबर के बाद सतर्कता बढा दी है, होटल, रेलवे स्टेशन पर चीन के पर्यटक की स्क्रीनिंग कराने के लिए कहा गया है। पर्यटक को सर्दी जुकाम और बुखार होने पर तुरंत सूचना देने के लिए कहा गया है।