आगरालीक्स …आगरा के एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में 48 कपल अपने वेलेंटाइन के साथ बैडमिंटन खेलेंगे, 16 फरवरी को एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में कपल बैडमिंटन लीग आयोजित किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा में कपल बैडमिंटन लीग आयोजित किया जा रहा है। इसमें कपल की टीम बनाई गई है, ये शहर के कारोबारी, डॉक्टर, शिक्षाविद सहित अन्य प्रोफेशन से जुडे हुए कपल हैं। इस तरह एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम में 16 फरवरी को कपल के बीच बैडमिंटन लीग आयोजित किया जाएगा। जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विनोद शीतलानी का मीडिया से कहना है कि लीग का शुभारंभ एसएसपी बबलू कुमार करेंगे। एथलीट रिदम गर्ग व न्यूट्रिशनिस्ट पायल सेठ टिप्स भी देंगे।
फेसबुक पेज से लिया गया फोटो