आगरालीक्स… आगरा में लग्जरी गाडी की छत पर बीयर की कैन लेकर रईसजादे स्टंट कर रहे थे, पुलिस ने उनका पीछा किया तो एक गाडी में टक्कर मार दी, हादसे में दंपति घायल हो गए। पुलिस ने रईसजादों को पकड लिया है, उनका मेडिकल कराया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार रात को गुरु द्वारा गुरु के ताल आरोबी से तेज स्पीडी इटिआॅस मदिया की कटरा की तरफ आ रही थी। गाडी की छत पर दो युवक बीयर की केन लेकर बैठे हुए थे और गाडी चला रहा युवक स्टंट दिखा रहा था। चौराहे पर चेकिंग कर रही पुलिस की गाडी ने इटिआॅस का पीछा किया तो युवक ने गाडी की स्पीड बढा दी। उनकी गाडी पदम प्लाजा निवासी दंपति की गाडी से टकरा गई। हादसे में विनीत अग्रवाल और उनकी पत्नी घायल हो गई।
आरओबी से कूदने लगे युवक
इटिआॅस की टक्कर होते ही पीछा कर रही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस को देख दो युवक आरओबी से कूदने लगे, पुलिस ने दोनों को पकड लिया। उन्हें थाने ले आए। पुलिस ने पकडे गए तीनों रईसजादों से पूछताछ की, उनका मेडिकल कराया गया है।
सहम गए लोग
मदिया कटरा रोड पर रात में तेज स्पीड लहराती लग्जरी गाडी को देख लोग सहम गए। रईसजादे मस्ती करते हुए सडक पर लग्जरी गाडी को लहराते हुए चल रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
गुरु द्वारा गुरु का ताल आरओबी पर खडे रहते हैं युवा
अक्सर गुरु द्वारा गुरु का ताल आरओबी पर रात में युवा कार और बाइक पर खडे रहते हैं। ये आरओबी पर बीयर पीते हैं, रात आठ बजे के बाद आरओबी पर गाडियां खडी हो जाती हैं। इससे आरओबी से निकले वाले लोग भी सहमे रहते हैं। आरओबी के बीच में टर्न होने से कभी भी हादसा हो सकता है। कुछ युवा आरोबी की बाउंड्री बॉल पर बैठक भी बीयर पीते हैं और नीचे ट्रेन गुजरती रहती है।
इंटरनेट फोटो
Leave a comment