आगरालीक्स…(28 October 2021 Agra News) आगरा में पाक की जीत का जश्न मनाने वाले तीनों कश्मीरी स्टूडेंट्स को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा….
टी 20 विश्व कप में भारत पर पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वाले आरबीएस के बिचपुरी कैंपस से इंजीनियरिंग कर रहे तीनों कश्मीरी स्टूडेंट्स को आज कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा यादव ने तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए.
बिचपुरी कैंपस में कश्मीरी छात्रों पर आरोप
आईसीसी टी—20 विश्व् कप में भारत की हार और पाकिस्तान की जीत पर देश में कई जगह जश्न मनाने के मामले सामने आए हैं. #agra आगरा में भी आरबीएस #RBS Agra के बिचपुरी कैंपस #bichpuricampus में अध्ययनरत कश्मीरी छात्रों #kashmiristudentsagra द्वारा पाकिस्तान की जीत #pakistanwin का जश्न मनाया गया था. व्हाट्सअप स्टेटस पर पाकिस्तान की जीत पर बधाई संदेश भी भेजे गए. ये मामला गरमा ने के बाद थाना जगदीशपुरा में आरोपी आरबीएस बिचपुरी में इंजीनियरिंग के तीनों कश्मीरी स्टूडेंट्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. इस पर कार्रवाई करते हुए बुधवार को पुलिस ने तीनों कश्मीरी छात्रों के वाट्सएप स्टेटस और चैटिंग के साक्ष्य के आधार पर उन्हें गिरफ्तार किया. आज गुरुवार को तीनों कश्मीरी स्टूडेंट्स को विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधा यादव की कोर्ट में पेश किया गया जहां से तीनों अरशद युसूफ, इनायत अल्ताफ, शाैकत अहमद गनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.