Cremation of Captain Ran Vijay in Agra
आगरालीक्स… आगरा के कैप्टन रणविजय की जम्मू में सडक हादसे में मौत हो गई, आगरा में पार्थिव शरीर पहुंचने के बाद कोहराम मच गया, गार्ड आॅफ आॅनर के बाद अंतिम संस्कार किया गया।
आगरा के शास्त्रीनगर खंदारी निवासी रिटायर कर्नल एके सिंह के बडे बेटे कैप्टन रणविजय को एक साल पहले जम्मू में पोस्टिंग मिली थी। वे 24 मई की रात को सैन्य अधिकारी की पार्टी में शामिल होकर अपनी कार से साथी कैप्टन रक्षित सिंह के साथ लौट रहे थे। उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कैप्टन रक्षित सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। कैप्टन रणविजय को गंभीर हालत में उधमसिंह नगर के सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ, 27 मई की शाम को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
घर पर मचा कोहराम, गार्ड आॅफ आॅनर के बाद अंतिम संस्कार
मंगलवार रात को कैप्टन रणविजय सिंह का पार्थिव शरीर शास्त्रीनगर, खंदारी पहुंचने के बाद कोहराम मच गया, उन्हें सेना की तरपफ से आई टीम ने गार्ड आॅपफ आॅनर दिया, इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
बैंक में करते थे काम
परिजनों ने बताया कि रणविजय सिंह चार्टड बैंक में अधिकारी थी, डेढ साल पहले उनका चयन सेना में हुआ था और एक साल से जम्मू में तैनात थे। उनके पिता कर्नल एके सिंह सेना से सेवानिव्रत्त हैं। उनके छोटे भाई दिग्विजय सिंह मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं।
गिटार बजाने के साथ गाते थे गाना
कैप्टन रणविजय सिंह बहुत अच्छा गिटार बजाते थे, उनकी आवाज भी बहुत अच्छी थी और वे गाना भी गाते थे।