Monday , 20 April 2026
Home agraleaks Cricketer Shikhar Dhawan divorces Ayesha Mukherjee after nine years
agraleaksटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

Cricketer Shikhar Dhawan divorces Ayesha Mukherjee after nine years

130

नईदिल्लीलीक्स(08th September 2021)… ​क्रिकेटर शिखर धवन की फेसबुक से शुरू हुई प्रेम कहानी का इंस्टाग्राम पर अंत. अपनी पत्नी आयशा मुखर्जी से लिया तलाक.

नौ साल बाद तलाक
शादी के नौ साल बाद भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने अपनी पत्नी किक बॉक्सर आयशा मुखर्जी से तलाक ले लिया है। आयशा ने अपने इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट कर यह जानकारी दी है। उनमें लंबे समय से अनबन चल रही थी। दोनों का सात साल का बेटा है। इसका नाम जोरावर है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आयशा की यह दूसरी शादी थी। आयशा की पहली शादी के बाद दो बेटियां थीं।

ऐसे शुरू हुई थी कहानी
​भारतीय गेंदबाज हरभजन सिंह के मोबाइल फेसबुक पर एक पंजाबी लड़का एक बंगाली लड़की की तस्वीर देखता है। तस्वीर देखते ही वह अपना दिल उस लड़की को दे बैठता है। इसके बाद अपने मोबाइल से उसको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता है। इसके बाद दोनों में फेसबुक पर ही बात शुरू हो जाती है। तब पता लगता है कि आयशा मुखर्जी पहले से शादीशुदा हैं और उनका तलाक हो गया है। उनकी दो बेटियां हैं। उनकी मां ब्रिटिश और पिता बंगाली हैं। शिखर को यह सब पता चल जाता है, मगर वह इसकी परवाह नहीं करते।

https://www.instagram.com/p/CTeBuiopxES/?utm_source=ig_web_copy_link
आयशा ने मंगलवार रात को इंस्टाग्राम पर की पोस्ट

दस साल बड़ी हैं आयशा
बातचीत में यह भी पता चलता है कि आयशा शिखर धवन से दस साल बड़ी हैं। मगर शिखर धवन शादी पर अड़ जाते हैं। वह किसी की भी परवाह नहीं करते। उनकी दो बेटियों को भी अपना नाम देने को तैयार हो जाते हैं। साल 2012 में दोनों ने शादी कर ली।

इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट
शादी के कुछ साल बाद दोनों के बीच खटपट होने की खबरें आती हैं। तब दोनों एक—दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर देते हैं। बीते दिनों मीडिया में उनके तलाक की अफवाह उड़ने लगती है। मगर मंगलवार को आयशा मुखर्जी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करती हैं, इससे उनके तलाक होने की खबर पर मुहर लग जाती है।

https://www.instagram.com/p/CThoMJ7J3Hv/?utm_source=ig_web_copy_link
आयशा मुखर्जी की पोस्ट के बाद शिखर धवन ने कुछ इस अंदाज में डाली पोस्ट

मीडिया में तलाक की खबर के बाद दोनों ने शेयर की पोस्ट
मीडिया में तलाश की खबर आई तो आयशा और शिखर धवन ने अलग—अलग पोस्ट अपलोड कीं। आयशा ने लिखा है कि तलाक काफी गंदा शब्द है। पहली बार जब मेरा तलाक हुआ था, तब मैं काफी डरी हुई थी। मुझे लगा जैसे मैं नाकाम हो गई हूं। और मैं उस समय काफी गलत कर रही थी। अब मेरा फिर से तलाक हो गया है। इसके बाद शिखर धवन ने भी पोस्ट की है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!