आगरालीक्स…कल से क्रिकेट विश्व कप शुरू. भारत का पहला मैच 8 को आस्ट्रेलिया से. सेमीफाइनल में कौन—कौन सी टीम होगी और कौन बनेगा विश्व विजेता, अपना prediction दें…
क्रिकेट विश्व कप 2023 5 अक्टूबर से शुरू हो रहा है. पहला मैच पिछले विश्व कप की फाइनलिस्ट न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच होगा. वहीं भारत अपना पहला मैच 8 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा. सबसे हॉट मैच भारत—पाकिस्तान का 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा जिसका लगभग सभी को इंतजार है. क्रिकेट विश्व कप का जोश लोगों के सिर पर चढ़ने लगा है और वो अभी से अपनी अपनी फेवरेट टीम को विजेता बता रहे हैं.
इस बार का टूर्नामेंट इसलिए भी खास है, क्योंकि सभी टीमों को आपस में खेलने का मौका मिल रहा है. इस बार कोई ग्रुप नहीं बनाया गया है. 10 टीमों के बीच विश्व कप जीतने की जद्दोजहद होगी. जो भी टीमें टॉप फॉर होंगी उनके बीच सेमीफाइनल होगा और जिसके बाद फाइनल होगा.
आगरा के लोगों में भी क्रिकेट विश्व कप को लेकर क्रेज साफ देखा जा रहा है और वो अभी से अपनी—अपनी फेवरेट टीमों को सेमीफाइनलिस्ट बता रहे हैं. हालांकि अधिकतर लोगों का मानना है कि इस बार का विश्व कप भारत ही जीतेगा.