
विहिप नेता अरुण माहौर की हत्या, इसके बाद घडी चांदनी में शराब को लेकर हुई हत्या को भाजपा मुददा बना रही है। अरुण माहौर की शोकसभा में भडकाऊ भाषण दिए गए, इस पर भाजपा नेत्री कुंदनिका शर्मा सहित विहिप नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया, इसके बाद एमजी रोड पर जाम लगाने के मामले में 15 हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके विरोध में भाजपा ने शुक्रवार को दलित गर्जना के तहत कलक्ट्रेट महाघेराव का ऐलान किया था। भाजपाईयों को अधिक से अधिक कार्यकर्ता लाने के लिए कहा गया, लेकिन
सुभाष पार्क पर पहुचने का समय सुबह 10.30 बजे रखा गया था, लेकिन भाजपाई और हिन्दूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला 12 बजे के बाद शुरू हुआ।
दलित गर्जना मंच से हुई गर्जना
सुभाष पार्क तिराहे पर दलित गर्जना मंच बनाया गया है। यहां से केंद्रीय मंत्री डॉ राम शंकर कठेरिया ने कहा कि विहिप नेता अरुण माहौर के हत्यारों को फांसी दी जानी चाहिए।
न लगाएं भडकाऊ नारे
भाजपा महानगर अध्यक्ष नागेन्द्र दुबे गामा द्वारा कार्यकर्ताओं को समझाया जा रहा था कि घेराव के दौरान कोई भी भडकाऊ नारे नहीं लगाएगा।
सुभाष पार्क पर
एमजी रोड जाम
कलक्ट्रेट से सुभाष पार्क पर एमजी रोड बंद कर दिया गया है। वाहनों की लंबी लाइन लगी है और भाजपाई सुभाष पार्क के सामने वाल्मीकि वाटिका पर महाघेराव के लिए एकत्रित हो रहे हैं।
Leave a comment