मथुरालीक्स…मथुरा के राधा टाउन में मामूली विवाद में गोली मारकर हत्या. कहासुनी के बाद युवक ने मारी गोली
आगरा मंडल के मथुरा जिले में हिंसक वारदात को अंजाम दिया गया है. थाना रिफाइनरी के राधा टाउन में मामूली विवाद में एक युवक ने बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी. सीढ़ियों से सामान हटाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.राधा टाउन में 62 साल के गजेंद्र सिंह रहते थे. रविवार को उनका अपने घर की सीढ़ियों के नीचे कुछ सामान रखा था. उसी सामान को हटाने को लेकर उनके मकान के ऊपरी फ्लोर पर रहने वाले विष्णु से उनकी कहासुनी हो गई. धीरे—धीरे दोनों के बीच विवाद तेज होने लगा और इससे गस्साए विष्णु ने गजेंद्र सिंह को गोली मार दी. गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए. परिजन उन्हें अस्पताल लेकर भागे. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस वारदात के बाद फरार विष्णु की तलाश कर रही है.