आगरालीक्स….आगरा में आरओ प्लांट संचालक का मर्डर. बेटा और पत्नी घायल
आगरा में दिनदहाड़े आरओ प्लांट संचालक का मर्डर किया गया है. ताजगंज के एमपीपुरा गुम्मट में यह घटना हुई है. मृतक का नाम राजेंद्र गोला बताया गया है. मृतक का बेटा और पत्नी भी घायल हुए हैं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है.

घटना एमपीपुरा गुम्मट की है. यहां रहने वलो राजेंद्र गोला आरओ प्लांट चलाते थे. बताया जाता है कि इनका बेटा प्रांश छत पर घूमने के लिए गया था और इस दौरान उसका विवाद पड़ोसी युवकों से हो गया. आरोप है कि पड़ोसी युवकों ने घर में घुसकर प्रांश व उसके परिजनों पर पत्थर मारे जिसमें राजेंद्र गोला की मौत हो गई हे, जबकि प्रांश और पत्नी सविता घायल हो गए हैं.