आगरालीक्स .(Agra News 22nd July).आगरा के डॉक्टर को हनी ट्रैप में पफंसाकर किडनैप करने वाले बीहड के बदमाश बदन सिंह की पुलिस से मुठभेड़, मौत, एक लाख रुपये का घोषित किया था इनाम।
आगरा में विद्या नर्सिंग होम, यमुना के संचालक डॉ उमाकांत गुप्ताको 13 जुलाई को हनी ट्रैप में फंसाकर बदमाशों ने किडनैप कर लिया था। डा उमाकांत गुप्ता को बदमाश उन्हेंं धौलपुर के बीहड़ में ले गए थे। इसके बाद पांच करोड की फिरौती मागी जानी थी, लेकिन अगले ही दिन 14 जुलाई की रात दो बजे पुलिस की काबिंग और हनी ट्रैप में फंसी युवती और एक बदामश के पकडे जाने पर बदमाश डॉ उमाकांत गुप्ता को छोडकर भाग गए थे। सरगना बदन सिंह की धरपकड के लिए पुलिस दबिश दे रही थी, बदन सिंह पर एक लाख रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
जगनेर में हुई मुठभेड
पुलिस को सूचना मिली कि बदन सिंह गैंग के जगनेर के आस पास है, बुधवार रात को एसएसपी मुनिराज जी. एसपी पश्चिम सत्यजीत गुप्ता पु जगनेर पहुंच गए। रात डेढ़ बजे पुलिस की जगनेर के कछपुरा में बदमाशों से मुठभेड़ हो गई।बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में बदन सिंह और उसके एक साथी को गोली लग गई। इसमें बदन सिंह की मौत हो गई, उसके घायल साथी बदमाश का नाम अक्षय राठौर है।