आगरालीक्स…(21 July 2021 Agra News) आगरा में घेवर की खूशबू आने लगी है. सावन की महीना जो शुरू हो रहा है. आगरा की इस स्पेशल मिठाई की कई वैरायटियां बाजार में
आगरा की है ये स्पेशल मिठाई
सावन का महीना कुछ दिनों बाद शुरू हो जाएगा लेकिन उससे पहले ही आगरा में घेवर की खुशबू महकना शुरू हो गई है. मिष्ठान्न विक्रेताओं ने आगरा के इस स्पेशल घेवर मिठाई को बनाना शुरू कर दिया है. वहीं घेवर बनने के बाद इसके खरीदार भी आ रहे हैं. बता दें कि आगरा में भाई—बहन के प्यार का त्योहार रक्षाबंधन पर इस स्पेशल मिठाई को बनाया जाता है. अकेले रक्षाबंधन पर हजारों—लाखों रुपये का घेवर आगरा में बिक जाता है. मिष्ठान्न विक्रेता सावन का महीना शुरू होने से पहले ही इसे बनाना शुरू कर देते हैं क्योंकि आगरा में इसकी डिमांड सावन महीने की शुरुआत से ही शुरू हो जाती है.
पिछले साल कोरोना का था साया
कोरोना की मार से पिछले साल घेवर भी बच नहीं पाया था. बाजार में घेवर की डिमांड कम थी और वैरायटी भी कम बनाई गई थी. लेकिन इस बार घेवर की कई वैरायटी देखने को मिलेंंगी. सूखा घेवर, मलाई घेवर, क्रीम घेवर, चॉकलेट घेवर, सुगर फ्री घेवर मार्केट में उपलब्ध हैं. इसके अलावा डिमांड पर भी स्पेशल मिठाई को तैयार किया जाता है.