आगरालीक्स ..(Agra News 22nd February 2022).आगरा में कोरोना काल में स्कूल नहीं खुले तो स्कूल बस और वैन की संख्या भी कम हो गई है। इन्होंने किराया बढ़ा दिया है परिजन हो रहे परेशान।
आगरा में कोरोना काल में स्कूल बंद रहे। आनलाइन क्लासेज चलीं, इससे बच्चे स्कूल नहीं गए और स्कूल बस और कैब भी खड़ी रहीं। पिछले दो साल में नए स्कूल वाहन के लिए किसी ने पंजीकरण नहीं कराया।

458 स्कूल वाहन ही रह गए
आगरा में 2019 में 1090 स्कूल वाहन थे, आरटीओ के रिकॉर्ड के अनुसार आगरा में 263 स्कूल बस ऐसी हैं जो 15 साल पुरानी है यह अनफिट हो गई हैं। वैसे 721 स्कूल बस थीं और 263 अनफिट हो गई। अब 458 स्कूल बस ही बचीं हैं।
स्कूल कैब ने पंजीकरण कराए निरस्त
वहीं, पिछले दो सालों में स्कूल कैब के पंजीकरण भी निरस्त हुए हैं। दो साल में 350 स्कूल कैब के पंजीकरण निरस्त हो गए हैं। ऐसे में अब 458 स्कूल बस ही बची हैं।
अभिभावक हो रहे परेशान
अब स्कूल खुल गए हें। अप्रैल से सभी स्कूल खुल जाएंगे। स्कूल वाहनों की कमी है, इससे अभिभावक परेशान हैं। अभी से ही स्कूल कैब ने किराया बढ़ा दिया है, नौकरी करने वाले लोग बच्चों को स्कूल कैसे छोड़ने जाएं, यह समस्या आ रही है। एआरटीओ एके सिंह ने बताया कि स्कूल वाहनों के पिछले दो साल में पंजीकरण नहीं हुए हैं, दो तिहाई वाहन कम हो गए हैं।