
इंटरनेट फोटो
मामला थाना ताजगंज का है, यहां सोमवार को चाची ने अपने ढाई साल के अपने भतीजे को लेकर कमरे में चली गई, कुछ देर बाद बच्चे की चीख सुनकर परिवार के लोग आ गए, कमरे का नजारा देखकर वे दंग रह गए। बच्चे का प्राइवेट पार्ट कटा हुआ पडा था, खून से लथपथ बच्चा कमरे में तडप रहा था और महिला के हाथ में चाकू था। परिजन बच्चे को लेकर अस्तपाल पहुंचे, उसकी हालत गंभीर है, डॉक्टर इलाज में जुटे हुए हैं।
शादी के सात साल बाद भी बच्चा न होने से आक्रोश
बच्चे का लिंग काटे जाने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई, महिला को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि महिला की सात साल पहले शादी हुई थी। लेकिन उसके कोई बच्चा नहीं है, उसे परिजन भी ताना देते हैं, इसे लेकर लोग तरह तरह की टिप्पणी करते हैं। इससे आक्रोशित महिला ने इतना बडा कदम उठा लिया।
बच्चा न होने के महिलाएं नहीं मर्द भी जिम्मेदार
गर्भधारण के लिए महिलाओं के बराबर पुरुष भी जिम्मेदार हैं। इन दोनों में से किसी एक में कोई कमी होने पर महिलाएं गर्भधारण नहीं कर पाती हैं। मगर, अब इसके तमाम इलाज हैं, जो दंपति बच्चे की आस छोड चुके होते हैं, वे भी मां बाप बन रहे हैं। कई तरह की नई तकनीक आ चुकी हैं। टेस्ट टयूब बेबी से लेकर सरोगेट मदर से बच्चे पैदा किए जा सकते हैं। यही नहीं, 60 साल की उम्र में भी बच्चे हो रहे हैं।
Leave a comment