आगरालीक्स…(News 23rd November) आगरा में युवा डिजिटल क्रिप्टोकरेंसी में इन्वेस्ट कर रहे हैं, ऐसे में सरकार सभी निजी क्रिस्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने के लिए बिल लेकर आ रही है। क्रिप्टोकरेंसी एवं आधिकारिक डिजिटल मुद्रा विनियमन विधेयक 2021 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा।

दुनिया भर में डिजिटल क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का चलन तेजी से बढ़ा है। मोटे मुनाफे के लिए भारत में युवा क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई द्वारा भी अधिकारिक डिजिटल मुद्रा जारी करने की तैयारी करनी है। मगर, आरबीआई की डिजिटल मुद्रा के लिए निजी डिजिटल क्रिप्टोकरेंसी एक बड़ी चुनौती है साथ ही भारत में डिटिजल मुद्रा की कोई व्यवस्था नहीं है। इसे देखते हुए सरकार ने 29 नवंबर से शुरू हो रहे संसद के शीतकालीन सत्र के लिए क्रिप्टोकरेंसी बिल 2021 को सूचीबदृध किया है। इस बिल पर संसद में चर्चा होगी।
भारत में डेढ़ करोड़ क्रिप्टोकरेंसी के उपभोक्ता, पीएम मोदी ने युवा पीढ़ी के लिए बताया खतरा
पीएम मोदी ने डिजिटल क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन को युवा पीढ़ी के लिए खतरा बताया है। उन्होंने कहा था कि क्रिप्टोकरेंसी का गलत इस्तेमाल न हो इसके लिए वैश्विक भागीदारी की जरूरत है। एक अनुमान के तहत भारत में क्रिप्टोकरेंसी के करीब डेढ़ करोड़ उपभोक्ता हैं।