आगरालीक्स…. कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस्स टेस्ट यानी सीयूईटी आज से शुरू हो रहा है। आगरा में सात सेंटर बनाए गए हैं।

स्नताक और परास्नातक कोर्स में दिल्ली विवि के साथ ही केंद्रीय विवि में प्रवेश के लिए देश भर में 21 मई से सीयूईटी की परीक्षा आयोजित की जा रही है।
सात केंद्रों पर होगी परीक्षा
आगरा में सीयूईटी के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं, इन केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली पाली में सुबह सात बजे से परीक्षा होगी।
पहली पाली
रिपोर्टिंग का समय सुबह सात से आठ बजे
परीक्षा का समय सुबह 8.30 बजे से 10.30 बजे तक
दूसरी पाली
रिपोर्टिंग टाइम 10.45 बजे से 11.45 बजे तक
परीक्षा का समय 12 से दोपहर दो बजे तक
तीसरी पाली
रिपोर्टिंग टाइम 2.15 बजे से 3.15 बजे तक
परीक्षा का समय 3.30 बजे से 6.30 बजे तक